5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया प्रभारी लिपिक, सागर लोकायुक्त ने की कार्यवाई

 

5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया प्रभारी लिपिक, सागर लोकायुक्त ने की कार्यवाई

5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों
पकड़ा गया प्रभारी लिपिक

टीकमगढ जिले के नगर परिषद खरगापुर के शासकीय सीएम राइज स्कूल में लोकायुक्त टीम सागर ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान स्कूल में पदस्थ प्रभारी लिपिक अरुण कुमार जैन को 5 हजार की रिश्वत के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी लिपिक ने स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक वर्ग 1 देवीदयाल साहू से जुलाई माह की उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के बदले 10 हजार रूपए रिश्वत मांगी थी।

 

 

इस मामले में लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि खरगापुर सीएम राइज स्कूल में पदस्थ अतिथि षिक्षक देवी दयाल साहू ने स्कूल के प्रभारी लिपिक अरुण कुमार जैन के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर अतिथि शिक्षक देवी दयाल साहू और प्रभारी लिपिक अरुण कुमार जैन के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी लिपिक ने उनसे 10 हजार की रिश्वत मांगी थी।

 

रिश्वत के तौर 2000 रुपए देवीदयाल ने उसे पहले दे दिए थे। लिपिक अरुण कुमार 8000 की मांग कर रहा था। इस दौरान दोनों के बीच 5000 देने पर समझौता हो गया। जब अतिथि शिक्षक देवीदयाल साहू स्कूल में रिश्वत की राशि लेकर लिपिक अरुण जैन के पास पहुंचा और ज बवह रिश्वत के 5 हजार रुपए लिपिक को लेने लगा,

 

तभी लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। वही, अतिथि शिक्षक देवी दयाल साहू ने बताया कि जुलाई माह की उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कराने के बदले लिपिक अरुण कुमार जैन ने 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। 2000 वह पहले दे चुका था। आज 5000 देने स्कूल पहुंचा था। तभी कार्रवाई हो गई।


By - sagartvnews
23-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.