भाजपा नेत्री के मंच पर छलके आंसू फफक कर रो पड़ी, टिकिट न मिलने से हैं दुखी

भाजपा नेत्री के मंच पर छलके आंसू फफक कर रो पड़ी, टिकिट न मिलने से हैं दुखी

टिकिट नहीं मिलने से भाजपा नेत्री
समर्थकों के सामने रो पड़ी

साल 2018 में भाजपा ने मौका दिया लेकिन साल 2023 में पार्टी ने टिकिट नहीं दिया तो मंच पर ही भाजपा नेत्री का दर्द छलक उठा। महिला नेत्री फफक कर रोने लगी और आंसू बह निकले। तस्वीरें एमपी के छतरपुर की हैं और ये कोई और नहीं बल्कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह हैं। जो इस बार टिकिट न मिलने से दुखी हैं। एक कार्यक्रम के दौरान वो उदास होकर रोने लगीं।

 

 

दरअसल हर साल की तरह इस बार भी अर्चना गुड्डू सिंह के द्वारा सावन के महीने में कांवड़ यात्रा निकाली गयी। यह कांवड़ यात्रा छतरपुर से जटाशंकर धाम तक जाती थी। इस साल जहां से यात्रा शुरू होनी थी। वहीं पर एक मंच बनाया गया था। जहाँ भाजपा नेता उद्बोधन दे रहे थे। इसी दौरान अर्चना सिंह के आंसू छलके पड़े। वजह है छतरपुर विधानसभा सीट से टिकट न मिलना।
हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में अर्चना सिंह को भाजपा ने छतरपुर से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। जिससे पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया। भाजपा ने ललिता यादव को उम्मीदवार बनाया है। इस कांवड़ यात्रा में ख़ास बात ये भी रही की कई लोगों के हाथों में तख्तियां थी। जिनमें लिखा था हमें चाहिए अर्चना गुड्डू सिंह।-

 


By - sagartvnews
24-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.