कमलनाथ ने कहा मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला और भ्रष्टाचार के रूप में बनी।

 

मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला और भ्रष्टाचार के रूप में बनी-कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला और भ्रष्टाचार के रूप में बनी।

पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री 10 साल से कर रहे हैं जबकि पांढुर्णा और छिंदवाड़ा की जनता इसको नकार रही है। जनता इनकी बातों और वादों को भली भांति जानती है। यह बात पीसीसी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुरैना जिले के अंबाह में आयोजित प्रेस काफ्रेंस में कही। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे आज घोटाले की लिस्ट नहीं पढ़नी है क्योंकि घोटाले की लिस्ट अब बहुत लंबी हो चुकी है।

 

परंतु दुख की बात है कि आज मध्य प्रदेश की पहचान देश भर में घोटाला और भ्रष्टाचार के रूप में बन गई है। भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की तस्वीर आज हम सबके सामने हैं इनके साढे 18 वर्षों के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान है। चौपट सरकार ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना कर रख दिया है। यहां चौपट कृषि व्यवस्था, चौपट कानून व्यवस्था और चौपट शिक्षा व्यवस्था हो गई है। उन्होंने कहा कि मुरैना से बड़े-बड़े नेता हुए, परंतु मुरैना की काफी उपेक्षा की गई है, यहां जनता के पास केवल खेती, फौज और मजदूरी ही विकल्प बचे हैं। भाजपा जन दर्शन यात्रा निकाल रही है लेकिन यह जन दर्शन यात्रा नहीं बल्कि जन सौदा यात्रा है, जो सौदे की राजनीति से बनी है, उनके दिल में उनके नजरिए में उनकी कार्यशैली में सिर्फ सौदा ही है। साथ ही कहा कि शिवराज झूठी घोषणाएं करते हैं कि 1 लाख नौजवानों को रोजगार देंगे, मैं तो कहता हूं पहले सरकारी विभागों में रिक्त पड़े हुए पदों पर तो भर्ती कर लीजिए। आए दिन भर्ती घोटाले सामने आते हैं प्रदेश में पैसा दो और भरती लो की नीति चल रही है।


By - sagartvnews
26-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.