पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लिए नहीं खुले शिव मंदिर के पट, गेट पर गंगाजल रखकर लौटना पड़ा

 

रायसेन जिले की किले की पहाड़ी पर स्थित सोमेश्वर धाम के ताले खुलवाने का संकल्प लेने वाली पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सावन के आखिरी सोमवार को गंगाजल लेकर फिर रायसेन पहुंचीं। वे किले के मुख्य गेट पर शाम सात बजे पहुंचीं, लेकिन उन्हें गेट पर गंगाजल का कलश रखकर वापस लौटना पड़ा।

 

 

वे यहां पर करीब बीस मिनट रुकी रहीं। इस दौरान वे सोमेश्वर धाम को लेकर अफसरों से चर्चा करती रहीं। वही, उमा भारती ने कहा कि सोमेश्वर मंदिर के ताले नहीं खुले थे, तो मैं मंदिर नहीं जा पाई। अब उमा भारती सरकार और प्रशासन की इस अनदेखी से दुखी तो है ही परंतु सत्ता पक्ष में होने के बाद यह दुख भी उनके मन में यह बैठा है कि सरकार और प्रशासन उनकी आवाज को नहीं सुन रहा।

 

 

वहीं उमा भारती के महादेव गोरे हैं तो काले महादेव कौन है का बयान भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सांची विधानसभा के लोग इस बयान को लेकर अलग-अलग अर्थ निकालने में लगे हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले उमा भारती यहां ताले खुलवाने को लेकर अनशन पर भी बैठी थी, इसके बाद भी सोमेश्वर मंदिर के ताले नहीं खुलवाए गए।

 

 

 

तब अनशन पर बैठी उमा भारती को मनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खुद आना पड़ा था और वादा किया था कि सोमेश्वर मंदिर के ताले शीघ्र खुलवा दिए जाएंगे। लेकिन 1 साल होने को है। सोमेश्वर मंदिर के ताले नहीं खोले गए हैं।


By - SAGAR TV NEWS
30-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.