भाजपा विधायक ने गुस्से में दे दिया इस्तीफा,सिंधिया और मंत्री पर लगाए आरोप

 

शिवपुरी से कोलारस के भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा से इस्तीफा देकर प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य और उनके भ्रष्ट मंत्रियों के द्वारा उन्हें टारगेट किया जा रहा है और उनके इलाके में कोई विकास कार्य नहीं किया जा रहा है।

 

 

महल की राजनीति के चलते यहां विकास कार्य पिछडे है, साथ ही उनके विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्ट अधिकारियों की पद स्थापना की जा रही हैं। जिससे कोलारस का विकास प्रभावित हो रहा है, उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत वे कई बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी कर चुके हैं लेकिन मुख्यमंत्री भी कोई तवज्जो नहीं दे रहे हैं।

 

 

वही, रघुवंशी ने प्रभारी मंत्री महेंद्र सिसोदिया पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके इलाके में हुई एक सभा में प्रभारी मंत्री ने कह दिया था कि जिस तरह से मंदिर में भगवान को माला पहनाई जाती है। उसी तरह अधिकारियों को पैसे देकर खुष किया जाता है इसलिए सरपंच, सचिव और अधिकारियों को भ्रष्टाचार करने देना होगा।

 

 

 

इन्ही सब बातों से त्रस्त होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता और भाजपा में जितने पद थे उन सभी से भी इस्तीफा दे दिया हैं। इस्तीफा देने के बाद वे किस पार्टी में जाते है, इसका वे साफ जबाव नहीं दे सकें।


By - SAGAR TV NEWS
01-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.