सिंधिया समर्थ नेताओं का बीजेपी से हो रहा मोह भंग इस्तीफों की लगी झड़ी

 

सिंधिया को झटके पे झटका
अब भाजपा नेत्री का इस्तीफा

सिंधिया समर्थ नेताओं का बीजेपी से हो रहा मोह भंग इस्तीफों की लगी झड़ी | sagar tv news |


मध्यप्रदेश के गुना जिले में सिंधिया समर्थक नेत्री ने बीजेपी से बगावत कर दी है. सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाली महिला नेत्री अंशु रघुवंशी ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और उन्होंने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

 

इसके साथ ही उन्होंने ऐलान कर दिया कि वे भोपाल स्थित पीसीसी दफ्तर पहुंचकर कांग्रेस में शामिल होंगी. गौरतलब है कि अंशु रघुवंशी पूर्व विधायक और राजनीति के दिग्गज रह चुके स्व देवेंद्र सिंह रघुवंशी की बेटी हैं. वे अखंड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद की महिला प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके पिता देवेंद्र सिंह रघुवंशी चाचौड़ा से 2 बार विधायक रह चुके हैं उनका राजनीतिक कद इतना ज्यादा बड़ा था कि उन्होंने अशोकनगर जिले में अपनी बड़ी बेटी कृष्णा रघुवंशी को भी मंडी अध्यक्ष बनवाया था।

 

अंशु रघुवंशी आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनको अपने क्षेत्र के लोगों के काम कराने जाना होता था तो उनसे पैसों की डिमांड की जाती थी. बीजेपी सरकार में महिला अत्याचार की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है और पार्टी के अंदर हमें कभी भी ऐसा माहौल नहीं मिला, जिसमें हम खुलकर काम कर सकें. हमें लगा था कि बीजेपी कैडर बेस्ड पार्टी है तो हमको काम करने का अधिक मौका मिलेगा, लेकिन यहां हमें ऐसा कुछ भी मिला. इसलिए अब दोबारा से कांग्रेस में जा रही हैं.


By - sagartvnews
02-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.