भाजपा प्रत्याशी ने भगवा कपड़े पहनने पर दिया विवादित बयान

 

 

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव का पारा तेज है। वहीँ छतरपुर जिले के बड़ामलहरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह लोधी ने साधुओं के भगवा कपडे पहनने पर एक विवादित बयान दे दिया है। जिससे संत समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा की भगवा पहनने से कोई संत नहीं हो जाता देश मे मिर्ची बाबा, कंप्यूटर बाबा जैसे जाने कितने लोग घूम रहे है। तो वह संत थोड़ी ना है। भगवा के भेष में बहुत से लोग पता नहीं क्या क्या कर जाते, अब आप सब जानते हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी ने यह बयान चुनाव प्रचार के दौरान दिया है। इस बयान को उनकी प्रतिद्वंद्वी और भगवा धारी कॉग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को लेकर जोड़ा जा रहा है। मगर भाजपा प्रत्याशी के इस बयान से साधु समाज आहत है। निर्मोही आखाड़े के पंच महंत भगवान दास ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को साधु समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए। इसके अलावा भाजपा के उप शीर्ष को इनकी वाणी में अंकुश लगाना चाहिए क्योंकि आज देश में जहां जहां भाजपा की सरकारें हैं। और उनको बनाने में साधुओं का विशेष सहयोग रहा है।


By - Lokesh Chourasiya ( Chhatarpur MP )
13-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.