Air hostess Murder: युवती फ्लैट में Death पाई गई, एक व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में STVN INDIA

 

Air hostess Murder: युवती फ्लैट में Death पाई गई, एक व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में STVN INDIA

एयर होस्टेस की मुंबई में हत्या
फ्लैट में मिला शव,आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में एक एयरलाइन में प्रशिक्षु के रूप में कार्यरत 24 वर्षीय एयर होस्टेस फलैट में डेड पाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान छत्तीसगढ़ की रहने वाली रूपल ओगरे के रूप में हुई है, जो एयर इंडिया में प्रशिक्षण के लिए अप्रैल में मुंबई आई थी। वह रविवार देर रात फलैट में डेड पाई गई। वही, पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि महिला अपनी बहन और उसके पुरुष मित्र के साथ फ्लैट में रहती थी, लेकिन आठ दिन पहले उसकी बहन और उसका दोस्त, दोनों ही अपने-अपने घर चले गए थे। हालांकि, दोनों को पुलिस ने इस घटना की सूचना दे दी है। जब महिला ने अपने परिवार के सदस्यों के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो उन्होंने मुंबई में अपने स्थानीय दोस्तों से संपर्क किया और उन्हें महिला के फ्लैट पर जाने को कहा। जब परिवार के स्थानीय दोस्त वहां पहुंचे तो उन्होंने फ्लैट अंदर से बंद पाया और घंटी का जवाब भी किसी ने नहीं दिया। पुलिस ने बताया कि महिला का गला रेता हुआ था और वह जमीन पर पड़ी थी। उसे आनन-फानन में राजावाडी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती करने से पहले ही डेड घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


By - Sarju Patel Sagar Tv News - Stvn India
05-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.