विधानसभा चुनाव नहीं लडेगी उमा भारती !

 

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे पास आ रहा है, वैसे वैसे चुनावी माहौल भी गरमाता जा रहा है। इस बीच अब पूर्व सीएम उमा भारती ने विधानसभा चुनाव लडने से साफ मना कर दिया है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि उमा भारती विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

 

 

इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि जो भी समाचार छपता है वह तथ्य और अनुमान दोनों के मेल से बनता है। कई बार अनुमान, सत्य पर भारी पड़ जाता है और अनुमान गलत होता है।

 

 

उन्होंने कहा कि वे चुनाव में प्रचार भले ही करे, किंतु विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ने वाली। आप इस अनुमान को खारिज कर दीजिए। बता दें कि इससे पहले उमा भारती द्वारा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को लिखा एक कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

 

 

जिसमें 19 विधानसभा सीटों पर समर्थकों के लिए टिकट मांगने की बात लिखी थी। तब भी उमा भारती ने पत्र को फर्जी बताया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि मेरे ऑफिस से मीडिया के बहुत सारे लोग पूछ रहे हैं कि सोशल मीडिया में एक सूची वायरल हो रही है, क्या उमा भारती ने भाजपा के उम्मीदवारों के नाम की सूची लिखित में पार्टी को भेजी है?

 

 

 

मैंने निश्चित रूप से केंद्र और राज्य के नेताओं से मध्य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा उम्मीदवारों पर विचार विमर्श किया है। इसलिए मुझे कोई सूची लिखकर देने की जरूरत कहां है, हां मेरी चर्चा में यह नाम भी शामिल रहे हैं, भाजपा का हर उम्मीदवार मेरा है।


By - SAGAR TV NEWS
08-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.