ससुर ने बेटी को दामाद के साथ भेजने से मना किया तो फिर ...

 

ससुराल में पति पर हुआ खून सवार
कुल्हाड़ी मारकर पत्नी का मर्डर

ससुर ने बेटी को दामाद के साथ भेजने से मना किया तो फिर ...



छतरपुर जिले के भगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मथानी खेरा में एक महिला को अपने पति के साथ ससुराल न जाना महंगा पड गया। गुस्साए पति ने उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि जयबाई पाल एक माह पहले अपनी ससुराल रामटोरिया से अपने मायके मथानी खेरा आयी हुई थी। जिसको लेने के लिए उसका पति धनीराम पाल मथानी खेरा आया था। जो जय बाई से ससुराल चलने को कहने लगा।

 

लेकिन पति की ससुर से बातचीत होने पर ससुर कुछ दिन बाद चलने के लिए कहा। लेकिन वह ले जाने की जिद पर अड़ा रहा और रात में वही सो गया। शनिवार की सुबह जब महिला के घर के लोग कही और गए थे। तभी उसने अपनी पत्नी जय बाई को अकेला पाकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसने दम तोड दिया और वह मौके से भाग गया । जिसे कुछ ही दूरी पर मृतिका के भाई सुरेंद्र पाल ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया । घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह, थाना प्रभारी रूप नारायण पटेरिया पहुंचे और आरोपी पति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला कायम किया।


By - sagartvnews
10-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.