बारिश से कई इलाके हुए जलमग्न लोगों को गर्मी से मिली राहत, सूखी फसलों को मिला पानी

 

जोरदार बारिश से कई इलाके हुए
जलमग्न सुजारा डैम के गेट खोले गए

बारिश से कई इलाके हुए जलमग्न लोगों को गर्मी से मिली राहत, सूखी फसलों को मिला पानी

टीकमगढ जिले में मानसून की मेहरबानी से पिछले 5 दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। जिससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वही सूखी पडी फसलों में जान आ गई। बताया जा रहा है कि रविवार को टीकमगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। 24 घंटे के दौरान जिले में करीब 3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। बताया जा रहा है कि बीते दिन यहां 3 घंटे तक जोरदार बारिश हुई। जिससे शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए।

 

सोमवार की भी सुबह हुई बारिष से सुभाष पुरम कॉलोनी रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के कई घरों में पानी भर गया। ऐसे ही नंदीश्वर कॉलोनी में भी कई घरों में पानी जमा हो गया। इसके अलावा कुंवरपुरा रोड और शिव नगर कॉलोनी में मकानों में पानी भर जाने से गृहस्थी का सामान खराब हो गया। बताया जा रहा है कि बारिष से जिले के बान सुजारा बांध में धसान नदी के ऊपरी हिस्से से लगातार पानी आ रहा है। सुजारा डैम पूरी तरह से भर चुका है। रविवार रात से डैम के चार गेट खोलकर 280 घन मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से पानी निचले हिस्से में छोड़ा जा रहा है। जिससे धसान नदी का जलस्तर करीब 2 मीटर बढ़ गया है। बांध प्रबंधन में नदी के निचले हिस्से में बसे ग्रामीण इलाकों के लोगों से सतर्क रहने की हिदायत दी है।


By - sagartvnews
11-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.