भाजपा के ही नेता बड़ा रहे पार्टी की मुश्किले,नाराज ग्रामीण पहुंचे थाने

 

सड़क निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों से एक बीजेपी नेता इस कदर उलझ गए कि उन्होंने ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दे डाली। यह धमकी सुनकर ग्रामीण भी आक्रोषित हो गए और उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस थाने पहुंच गए। मामला छतरपुर जिले से सामने आया है।

 

 

 

बताया जा रहा है कि धर्मपुरा से वेदपुरा की सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जटाशंकर रोड़ पर जाम लगा दिया था और वे रोड़ नही तो वोट नही के नारे लगा रहे थे, जब इस मामले की जानकारी बिजावर विधायक राजेश शुक्ला को लगी तो वे अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करने लगे,

 

 

लेकिन तभी बिजावर के पूर्व मंडल अध्यक्ष राममनोहर तिवारी ग्रामीणों से उलझ गये और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। यह धमकी सुनकर ग्रामीण खासे नाराज हो गये और उनकी षिकायत करने के लिए वे पुलिस थाने में पहुंच गए। वही, जब बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता को भी इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने पूर्व मंडल अध्यक्ष राममनोहर तिवारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही।


By - SAGAR TV NEWS
17-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.