किसानों की फसलें हो गई चौपट, अब प्रशासन से मुआवजे की लगाई गुहार

 

फसल मुआवजे की मांग और एक किसान के परिजनों को 10 लाख की राहत राशि दिए जाने की मांग को लेकर दमोह जिले के बटियागढ के किसानों ने सीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार रोबिन जैन को सौंपा।

 

किसान कांग्रेस द्वारा किए गए इस प्रदर्षन के दौरान बडी संख्या में किसानों ने रैली निकाली और वे तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने पहुंचे और प्रदेष सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इस मौके पर किसानों ने कहा कि कम और अति बारिष से किसानों की फसलें खराब हो गई है।

 

 

फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा राषि दी जाए। साथ ही कहा कि फसल खराब होने से घुराटा के किसान रामस्वरूप सिंह ने अपनी जान दे दी थी। उसके परिजनों को दस लाख रूपये की सहायता राशि दी जाए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे, जिला पंचायत सदस्य राव, बृजेंद्र सिंह, राजकुमार सिह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।


By - sagar tv news
20-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.