सागर-मुख्य अभियंता की पहल रंग ला रही, ऊर्जा और पर्यावरण की दे रहे जानकारी

 

सागर-मुख्य अभियंता की पहल रंग ला रही, ऊर्जा और पर्यावरण की दे रहे जानकारी

सागर-मुख्य अभियंता की पहल बिजली और पर्यावरण का बताया महत्त्व

हमारे जीवन में बिजली कितनी ज्यादा जरूरी है पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हम क्या कर सकते हैं। इसके बारे में लोगों को बताया जा रहा है। दरअसल इस दिशा में सागर संभाग विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता के. एल वर्मा की पहल भी रंग ला रही है। वो लगातार स्कूली बच्चों और लोगों के बीच पहुंचकर KLV मिशन - एक प्रयास के तहत जरूरी जानकारी दे रहे हैं। इसी को लेकर KLV मिशन-एक प्रयास के संस्थापक, अध्यक्ष और सागर संभाग के विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता के. एल. वर्मा टीकमगढ़ जिले के नयाखेरा गांव पहुंचे। जहाँ उन्होंने सरकारी हाई स्कूल में इस मिशन के तहत स्कूल के प्राचार्य सुरेश जैन, शिक्षकगण, छात्रों और छात्राओं को सम्बोधित करते हुये सबसे पहले ऊर्जा, जल और पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विस्तार से समझाते हुए इनके महत्व से अवगत कराया। जरूरत होने पर ही बिजली का उपयोग करने, बारिश के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा करने के साथ ही स्वस्थ रहने के लिए भी प्रेरित किया।

 


इसके अलावा मुख्य अभियंता के.एल वर्मा ने पढ़ने, अच्छे अंक लाकर अच्छे कॉलेज में पढ़ाई करने, ऊंचे पद और ऊंचे व्यक्साय में जाने, लक्ष्य तय करने, पढ़ने के अलावा आगे बढ़ने के दौरान आने वाली कई समस्याओं के बारे में बताया। साथ ही उनके निराकरण के संबंध में कई छोटी-छोटी कहानियों, उदाहरणों के माध्यम से विस्तार से मार्गदर्शन दिया। वहीं किसी प्रकार की समस्या होने पर समय समय पर निशुल्क सहयोग प्रदान करने भी आश्वस्त किया। इस दौरान कई लोगों की मौजूदगी रही।


By - sagartvnews
23-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.