केन-बेतवा परियोजना से 22 गांव के लोग प्रभावित, किसान बोले मुआवजा नहीं मिला तो...

 

केन बेतवा परियोजना के अंतर्गत आने वाले प्रभावित ग्रामीणों ने मुआवजा और रोजगार दिलाए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमकर प्रदर्षन किया। साथ ही कहा कि अगर जल्द ही मुआवजा नहीं मिलता, तो ग्रामीण चुनाव का बहिस्कार करेंगें।

 

 

मामला छतरपुर जिले का है। बताया जा रहा है कि इस परियोजना से 22 गांव चपेट में आ रहे है। इस बात के चलते बडी संख्या में प्रभावित ग्रामीण कलेक्टर के पास पहुंचे और अपनी नाराजगी दिखाई। ग्रामीणों ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य को 25 लाख दिए जाएं जो सरकार हमारी जमीनों का मुआवजा दे रही है वह बहुत कम है, उसे बढाया जाए।

 

 

बताया जा रहा है कि यह ग्रामीण चार घंटे तक कलेक्ट्रेट के बाहर बैठे रहे। कलेक्टर आवेदन देने नहीं आए तो ग्रामीणों ने रोड पर उतरकर चक्का जाम भी किया है। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइष के बाद वह ग्रामीण माने और घर वापस लौटे।

 

 

इन ग्रामीणों का कहना है कि हम अपनी मांगे लगातार कर रहे है पर कोई नहीं सुनता हैं। हम अपनी हक की लड़ाई लगातार जारी रखेंगे। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है। गोरतलब है कि ग्रामीणों ने बीते दिन बिजावर में अमित भटनागर के नेतृत्व में जल सत्याग्रह भी किया था।


By - sagar tv news
28-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.