कांग्रेस को बड़ा झटका, समीर दीक्षित ने अपने 200 कार्यकर्ताओं के साथ थामा भाजपा का दामन

 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का दौर शुरू हो चुका है। इसी के चलते जबलपुर में भी चुनाव से पहले पाला बदलने का सिलसिला चल रहा है। जिससे कांग्रेस को बड़ा और झटका लगा है। जबलपुर पश्चिम क्षेत्र से कांग्रेस ने अपना एक और नेता को गंवा दिया है।

 

जबलपुर के कांग्रेस नेता समीर दीक्षित ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद उनको भाजपा की सदस्यता दिलवाई है। बता दें कि समीर दीक्षित प्रदेश प्रवक्ता समेत पार्टी के कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। कांग्रेस नेता रहे समीर दीक्षित का कहना है कि कांग्रेस की आपसी गुटबाजी और विकास नहीं होने के चक्कर में उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।

 

उनका कहना है कि उन्होंने सांसद राकेश सिंह के विकास कार्य और उनकी सोच से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन किया है। लिहाजा वह राकेश सिंह के लिए पूरी मेहनत करेंगे। समीर दीक्षित जबलपुर में कांग्रेस का युवा चेहरा माने जाने वाले नेता है।


By - sagar tv news
29-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.