शिवराज सरकार की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया नहीं लडेगी चुनाव

 

स्वास्थ्य कारणों के चलते मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इस बार विधानसभा चुनाव न लड़ने की मंशा जाहिर की है। तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी या ग्वालियर से चुनाव लड़ सकते है।

 

 

 

हालांकि, यशोधरा राजे की आगामी 2024 में होेने वाले लोकसभा चुनाव में उतरने की अटकले चल रही है। इन अटकलों को लेकर सांसद विवेक शेजवलकर का कहना है कि पार्टी के हर आदेश के लिए सभी तैयार है। यदि उन्हें लगता है चुनाव मैदान में उतरना है तो पार्टी के निर्देश पर सभी वही काम करेंगे।

 

 

 

इस मामले पर बीजेपी मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि टिकट का चयन चुनाव समिति करती है कोई व्यक्ति नहीं करता है। वहीं इन चर्चाओं पर कांग्रेस के विधायक सतीश सिकरवार का कहना है कि उन्हें सिंधिया के चुनाव लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, जनता का वोट कांग्रेस के लिए है।

 

 

गौरलतब है कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल अंचल की सीटों पर कांग्रेस को यहां 34 में से 26 सीटों पर जीत मिली थी। जिसके दम पर कांग्रेस पंद्रह साल बाद सत्ता में वापिस आई थी। ऐसे में इस बार बीजेपी कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। इसलिए बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी चर्चाओं में है।


By - sagar tv news
30-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.