jyotiraditya Scindia का बड़ा बयान बोले- सियासत में हमेशा Cricket की तरह फ्रंट फुट पर खेलना चाहिए

 

ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सियासी बल्लेबाजी को लेकर कहा कि सियासत में कभी कोई पीछे नहीं जाता है। पॉलिटिक्स में हमेशा क्रिकेट की तरह फ्रंट फुट पर खेलना चाहिए। दरअसल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे।

 

इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने वाले सवाल पर कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में जो निर्देश हर कार्यकर्ता को दिया जाएगा, उसका पालन करना हर कार्यकर्ता का धर्म है। वहीं यशोधरा राजे सिंधिया के विधानसभा चुनाव न लड़ने के सवाल पर कहा कि यह फैसला पूर्ण रूप से पार्टी लेगी।

 

हम सब कार्यकर्ता है और पार्टी ही हमारे लिए निर्णय लेती है। दरअसल, प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद शिवपुरी सीट पर नए समीकरण बन रहे है। वहीं केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर को 80 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। पीएम मोदी के प्रस्तावित ग्वालियर दौरे को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा 2 अक्टूबर को ग्वालियर में हो रहा है। महात्मा गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ग्वालियर आ रहे हैं। वे अपने साथ करोड़ो की सौगात लेकर आ रहे हैं।


By - sagar tv news
02-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.