कांग्रेस प्रवक्ता ने गैस सिलेंडर पर माला डालकर दी श्रद्धांजलि, बोली मोदी महंगाई की सौगात देते हैं

 

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरना शुरु कर दिया है। कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सिलेंडर पर माला डालकर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, जैसे ही त्योहारों की शुरुआत होती है मोदी महंगाई की सौगात दे देते हैं। साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश में महंगाई की मार है। पेट्रोल डीजल 100 के पार हो गया है। एक तरफ मामा ने लाडली बहनों से 450 रुपए में सिलेंडर देने का वादा किया था। वहीं दूसरी तरफ मोदी ने कमर्शियल सिलेंडर 209 रुपए महंगा कर दिया। साथ ही कहा कि लोग भ्रम फैलाते हैं कि कमर्शियल सिलेंडर से आम आदमी के जीवन में असर नहीं पड़ता है। 20 हजार करोड़ के सेंट्रल विस्टा में रहने वाले मोदी और उनके मित्र अदानी पर असर नहीं पड़ता है। साथ ही कहा कि पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर तो यहां तक कहती हैं कि जो महिलाएं सुसंस्कृत नहीं होती, वही चूल्हा फूकती हैं। उनका बयान बताता है कि सरकार किस हद तक संवेदनशील हैं।


By - sagar tv news
02-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.