सांसद के सामने भाजपा विधायक के खिलाफ हुई नारेबाजी, भाजपा कार्यालय में हुई गहमा गहमी

 

खंडवा के जिला भाजपा कार्यालय पर हंगामा हो गया। कार्यालय पर विधानसभा वार बैठक के लिए पहुंचे इंदौर सांसद शंकर लालवानी के सामने विधायक देवेंद्र वर्मा को लेकर नारेबाजी हुई। एक तरफ से अनिल भगत ने देवेंद्र वर्मा जिंदाबाद कहा कि इस पर तत्काल दूसरी ओर से दीना पंवार ने देवेंद्र वर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाए।

 

इसी बात पर हंगामा हो गया, विधायक समर्थकों ने दोनों ओर से नारेबाजी को लेकर आपत्ति जताई। दरअसल, भाजपा कार्यालय पर बैठक की शुरूआत से ही विधायक समर्थक और विरोधी खेमे के लोग सक्रिय हो गए थे। दोपहर जिलाध्यक्ष के दफ्तर से इंदौर सांसद शंकर लालवानी के निकलते ही उनके पीछे खड़े लोगों में शामिल अनिल भगत ने कहा देवेंद्र वर्मा इतने पर एक दर्जन लोगों ने कहा जिंदाबाद, जिंदाबाद।

 

कार्यालय वाले दफ्तर से निकले पार्षद पति दीना पंवार ने कहा देवेंद्र वर्मा मुर्दाबाद। दोनों ओर से नारेबाजी सुन विधायक के करीबी सुधांशु जैन, आशीष राजपूत, भानु पटेल आदि ने आपत्ति ली। खास बात यह रही कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पति और खंडवा विधानसभा से दावेदारी कर रहे मुकेश तनवे ने भी देवेंद्र वर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए।

 

हालांकि, पार्टी के पदाधिकारियों ने भी कहा कि व्यक्ति विशेष को लेकर नारेबाजी नहीं होगी। यह तरीका गलत है। सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि, हमारा परिवार बड़ा है इसलिए कार्यकर्ताओं के भाव जाग रहे हैं। इधर, शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अब तक जो कांग्रेस में होता आया है, वो अब भाजपा में हो रहा है।


By - sagar tv news
04-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.