सागर संभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दमोह और निवाड़ी के बीच खेला गया मैच

 

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छतरपुर जिले के बक्सवाहा में संभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने किया। इस मौके पर पहला मैच दमोह और निवाड़ी के बीच खेला गया, जिसमें दमोह टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 162 रन बनाए,

 

 

लक्ष्य का पीछा करते हुए निवाड़ी टीम 64 रन पर ही ढेर हो गई और दमोह टीम ने 98 रन से मैच जीत लिया, जिसमें धीरज मैन ऑफ द मैच चुने गये। वही, आयोजन प्रभारी प्रशांत त्रिवेदी ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता 5 अक्टूबर तक होगी।

 

 

जिसमें सागर संभाग से 6 जिले की टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट के बाद संभागीय टीम का गठन किया जाएगा, जिसमें सभी जिलों से आई टीमों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस मौके पर बीईओ पवन राय, प्राचार्य अरविंद तिवारी, देवी सिंह राजपूत अभय श्रीवास्तव, मनुराज दुबे, मनोज प्रजापति आदि मौजूद थे।


By - sagar tv news
04-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.