कांग्रेस विधायक ने थामा भाजपा का दामन, काफी पहले कर चुके थे एलान

 

कांग्रेस विधायक ने थामा भाजपा का दामन, काफी पहले कर चुके थे एलान

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े
विधायक अब हुए भाजपा के


खरगोन जिले के बड़वाह विधानसभा से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने भाजपा ज्वाइन कर ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। हालांकि सचिन ने अक्तूबर 2021 में हुए उपचुनाव के दौरान ही मंच से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का ऐलान कर दिया था। गौरतलब है कि सचिन बिड़ला ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार हितेंद्र सिंह सोलंकी को 30 हजार से अधिक मतों से हराया था। सचिन बिरला ने कहा कि मैं दो साल से भाजपा का काम कर रहा था। आज औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ले ली है।

 

चुनाव लड़ने के सवाल पर बिरला ने कहा कि टिकट देना न देना पार्टी का निर्णय है। आगे पार्टी जो जिमेदारी और काम देगी उसे करूंगा। कमलनाथ से मुलाकात और कांग्रेस में लौटने के सवाल पर बिरला ने कहा ये सब अफवाहें हैं जो मेरी सदस्यता के साथ आज पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से दलबदल कानून के तहत बिरला की सदन से सदस्यता समाप्त किए जाने की मांग उठाई गई थी। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग की थी। लेकिन उनकी सदस्यता बरकरार थी।

 


By - sagartvnews
09-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.