इजरायल से नहीं लौट पा रही एमपी की बेटी, पिता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

 

इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच फंसी टीकमगढ़ जिले की बेटी के पिता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अपनी बेटी को सकुशल भारत वापस लाने के लिए गुहार लगाई है। दरअसल शिवधाम कुण्डेश्वर निवासी राजेंद्र सिरौठिया की बेटी स्वाति सिरौठिया कृषि से एमएससी करने इजराइल गई हुई थी

 

 

और इसी साल अक्टूबर में उसकी डिग्री कंप्लीट होने वाली थी और 30 अक्टूबर को उसको भारत वापसी का वीजा था, लेकिन अचानक से इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू हो गया और स्वाति इजराइल के यरुशलम में फंस कर रह गई है।

 

 

लडकी के पिता राजेंद्र सिरौठिया ने बताया कि वहां पर स्थिति बहुत खराब है। वहां पर अधिकांश समय बंकर में ही बिताना पड़ता है, वहीं बाहर जाने की मनाही है। वहां पर भारत के कई छात्र फंसे है और परेशानी हो रही है। स्वाति पिछले साल घर आई थी।

 

 

तो वही उनके पडोसी अंशुल व्यास ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ऑपरेशन विजय के तहत इजराइल में फंसे सभी छात्राओं को भारत वापस लाया जा रहा है। स्वाति में फंसे होने की खबर चलते ही जिले के जनप्रतिनिधि उनके परिजनों से मिलने के घर आ रहे हैं।


By - sagar tv news
12-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.