आप आ जाइए ना मंच पर पहले मुस्कुराईं और फिर प्रियंका गांधी ने मार दी आंख वीडियो वायरल

 

मध्यप्रदेश के मंडला दौरे पर आईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक तरफ जहां केन्द्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला, तो वहीं मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए पढ़ो पढ़ाओ योजना का ऐलान भी कर किया।

 

लेकिन मंच से भाषण देते वक्त प्रियंका गांधी कुछ ऐसा कर गईं जिससे पूरा सभा स्थल ठहाकों से कुछ देर के लिए गूंज उठा। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जब प्रियंका गांधी प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साध रही थीं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि मंडला-जबलपुर रोड 10 साल से बन रही है।

 

पहले 4 लेन की बन रही थी, अब 2 लेन की बन रही है, लेकिन बना नहीं पाए। इसके आगे प्रियंका कुछ बोल पातीं इससे पहले ही सभा में मौजूद एक लड़के ने जोर से चिल्लाकर कहा कि वो भी ढंग से नहीं बनी।

 

लड़के की ये बात सुनकर प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक सकीं और मुस्कराकर आंख मारते हुए कहा कि आप आ जाइए न मंच पर...इसके बाद पूरा सभा स्थल हंसी के ठहाकों से गूंज उठा। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में 225 महीनों की सरकार में 250 घोटाले हुए हैं। 18 साल की सरकार में 22,000 घोषणाएं की हैं। लेकिन हुआ कुछ नहीं। 


By - sagar tv news
14-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.