कांग्रेस ने रामवीर सिंह सिकरवार को टिकट मिलते ही पुतला दहन और जश्न फिर...

 

कांग्रेस ने रामवीर सिंह सिकरवार को टिकट मिलते ही पुतला दहन और जश्न फिर...

कांग्रेस ने रामवीर सिंह सिकरवार को
टिकट मिलते ही पुतला दहन और जश्न


एमपी के शाजापुर कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आते ही प्रदेश के कई हिस्सों में कांग्रेस में एक बार फिर गुट बाजी देखने को मिली है। शाजापुर की शुजालपुर सीट से कांग्रेस ने रामवीर सिंह सिकरवार को मैदान में उतारा है एक और उनके समर्थक जश्न मना रहे हैं वहीं दूसरी ओर दूसरे गुट के लोगों ने सिकरवार के पुतले फूंक दिए।

जिले की शुजालपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से तीन दावेदार थे जिसमें योगेंद्र सिंह बंटी बना जो कि कांग्रेस के शाजापुर जिले के जिला अध्यक्ष हैं दूसरे नंबर पर रामवीर सिंह सिकरवार जो की पूर्व में भी इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और भाजपा के इंदर सिंह परमार मध्य प्रदेश शासन राज्य शिक्षा मंत्री ने इन्हें मामूली मतों से हराया था वहीं तीसरे नंबर पर महेंद्र जोशी जो की सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं ऐसे में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आते ही दूसरे गुट के कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा और रामवीर सिंह सिकरवार को टिकट मिलते ही उनका पुतला दहन कर दिया।

शुजालपुर विधानसभा के गोलाना बस स्टैंड पर योगेंद्र सिंह बंटी बना के समर्थकों ने कांग्रेस से प्रत्याशी चुने गए रामवीर सिंह सिकरवार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके पुतले का दहन किया और अपना विरोध जताया है वही नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताते हुए योगेंद्र सिंह बंटी बना समर्थको ने स्पष्ट कर दिया कि शुजालपुर विधानसभा में वह रामवीर सिंह सिकरवार के लिए रोड़ा बनेंगे।

योगेंद्र सिंह बंटी बना के समर्थकों का आरोप है कि शीर्ष नेताओं ने टिकिट को बेचा है।


By - sagartvnews
22-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.