गधे पर सवार,मंत्री स्कूटी सवार होकर पहुंचे नामांकन दाखिल करने,चुनावी माहौल में अजब गजब रंग

 

गधे पर सवार,मंत्री स्कूटी सवार होकर पहुंचे नामांकन दाखिल करने,चुनावी माहौल में अजब गजब रंग

चुनावी माहौल भी अजब गजब
गधे पर सवार,मंत्री स्कूटी सवार


मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनावी माहौल में नामांकन दाखिले के दौरान नेताओं के अजब गजब किस्से और रूप भी देखने को मिल रहे है। प्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी गधे पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

वहीं मंत्री भी लक्जरी कारों के काफिले को छोड़कर स्कूटी पर सवार होकर नामांकन फॉर्म भरने पहुंचे। दोनों ही मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग नेताओं के इस अंदाज पर चुटकी भी ले रहे हैं।

पहला खबर बुरहानपुर जिले की एक निर्दलीय उम्मीदवार प्रियांक सिंह ठाकुर नामांकन भरने गधे पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने राजनीतिक दलों पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। कहा कि गिने चुने परिवार के लोग ही राजनीति में लोगों को गधा बना रहे हैं। प्रियांक सिंह ने कहा अब जनता गधा नही बनेंगी इसीलिए गधे पर बैठकर नामांकन फार्म जमा करने आया हूं।

दूसरी खबर मध्यप्रदेश के भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का नामांकन दाखिल के पहले अनोखा अंदाज देखने को मिला। विश्वास सारंग स्कूटी पर सवार होकर गोविंदपुरा एडीएम कार्यालय पहुंचे। नामांकन भरने से पहले विश्वास सारंग ने खेड़ापति श्री हनुमान जी के दर्शन भी किए। उन्होंने मंदिर में दंड़वत प्रणाम भी किया। महंत श्री जगदीश दास त्यागी जी महाराज से आशीर्वाद लिया। वे बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नामांकन भरने पहुंचे थे।


By - sagartvnews
26-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.