जयंत मलैया को टिकट मिलने से नाराज भाजपा नेताओं ने छोड़ी पार्टी

 

मध्य प्रदेश में बीजेपी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कई नेता बागवती तेवर दिखाते हुए पार्टी को छोड़ चुके हैं। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बीजेपी को दो बड़े झटके लगे हैं। मोंटी रैकवार ने बीजेपी का छोड़कर निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला किया है। विनोद राय ने भी बीजेपी का दामन छोड़ कर गाेडवाना गणतंत्र पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

 

बताया गया कि, मोंटी रैकवार बीजेपी में हो रही उपेक्षा से आहत होकर इस्तीफा दिया है। मोंटी बीजेपी मछुआ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भी रहे चुके हैं। अब वह दमोह विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि दमोह विधानसभा सीट से बीजेपी ने कद्दावर नेता जयंत मलैया पर भरोसा जताया है। अब दोनों दावेदार चुनावी मैदान में आमने सामने होंगे।

 

विनोद राय ने छोड़ा बीजेपी का दामन

 

विनोद राय ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। अब वह जबेरा विधानसभा सीट से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। विनोद राय बीजेपी से जिला उपाध्यक्ष थे। उनकी पत्नी जबेरा जनपद अध्यक्ष हैं। जबेरा विधानसभा से बीजेपी ने धमेंद्र सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने प्रताप सिंह लोधी को टिकट दिया है। अब तीनों दावेदारों के बीच चुनावी मैदान में बीच रोचक मुलाकला होगा।


By - sagar tv news
29-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.