भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की आमने-सामने आया जलूस,दोनों पार्टी की भव्य रैली

 

भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की आमने-सामने आया जलूस,दोनों पार्टी की भव्य रैली

भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी ने ठोकी ताल
दोनों पार्टी के प्रत्याशियों की भव्य रैली

प्रोमो
01 भाजपायों के सामने कांग्रेस प्रत्याशी ने ठोकी ताल
02 दमोह के अस्पताल चौराहा पर आमने-सामने हुए भाजपा कांग्रेस का जलूस
03 नामांकन दर्ज करने जा रही थी दोनों पार्टी के प्रत्याशियों की रैली
04 अस्पताल चौराहे पर 10 मिनट तक चला रहा दोनों पार्टियों का शक्ति प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के दमोह के अस्पताल चौराहे पर दमोह विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने भाजपायों के सामने ताल ठोक कर उन्हें चैलेंज किया सोमवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों के चारों विधानसभाओं के प्रत्याशियों की महा रैली कलेक्ट्रेट पहुंचनी थी जहां सभी को नामांकन दाखिल करना था। घंटाघर से अस्पताल चौराहा की ओर कांग्रेस प्रत्याशियों की रैली आ रही थी अस्पताल चौराहे पर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस की रैली बैंक चौराहा की तरफ रुख कर गई और पीछे से भाजपा समर्थकों की रैली आ गई। अस्पताल चौराहे पर भाजपा समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों के जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। उधर कांग्रेस समर्थक भी अपने प्रत्याशियों के नारे लगाने लगे। माहौल एकदम गरम हो गया और अचानक ही कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन जोश में आ गए और वह अपनी ओपन जीप से निकलकर बोनट पर खड़े हुए और डांस करने लगे। इसके बाद उन्होंने भाजपायों की ओर इशारा करते हुए ताल ठोकी और कई बार उन्हें अंगूठे भी दिखाए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेस के समर्थक अपनी अपनी ओर से अपना-अपना प्रभाव दिखाने का प्रयास करते रहे। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के टकराव को रोकने के लिए काफी प्रयास किया। हालांकि कोई विवाद नहीं हो पाया, लेकिन करीब 10 मिनट तक कांग्रेस प्रत्याशी इसी तरह बोनट पर खड़े होकर डांस करते रहे और ताल ठोकते रहे।


By - sagartvnews
30-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.