03 MP Assembly Election 2023: कमलनाथ-दिग्विजय को क्यों हाईकमान ने अचानक बुलाया दिल्ली, क्या थमा नहीं कपड़ा फाड़ विवाद ?

 

03 MP Assembly Election 2023: कमलनाथ-दिग्विजय को क्यों हाईकमान ने अचानक बुलाया दिल्ली, क्या थमा नहीं कपड़ा फाड़ विवाद ?

कमलनाथ-दिग्विजय दिल्ली तलब
क्या थमा नहीं कपड़ा फाड़ विवाद ?

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में अनबन की खबरों के बीच आलाकमान एक्टिव हो गया है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं है. दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच मनमुटाव की खबरें सुखियों में है।
कमलनाथ के दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ने वाले बयान को लेकर ये विवाद शुरू हुआ हलाकि कमलनाथ ने दिग्विजय के सामने ही डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की थी, लेकिन लग रहा है अभी मामला ठंडा नहीं हुआ है।
शायद इसलिए सोमवार को अचानक कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को दिल्ली बुलाया गया है. यही नहीं, इनके साथ ही मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को भी बुलाया गया है. आज देर शाम पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ मीटिंग होगी.
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनावी घमासान के अंतिम दौर की रणनीति को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में आनेवाले दिनों में शीर्ष नेताओं के दौरे, कैंपेन स्ट्रेटजी व अन्य मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी 4 नवम्बर को प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली होगी. वहीं, 8 और 9 को प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर रहें


By - sagartvnews
31-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.