केंद्रीय मंत्री के बयान पर कमलनाथ ने किया पलटवार,कहा- सिंधिया काले हो या पीले फर्क नहीं पड़ता

मध्य प्रदेश में जय वीरू के बाद अब काला कौआ पर सियासत शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सिंधिया काले हो या पीले फर्क नहीं पड़ता है। 

 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले तीखी बयान बाजी का दौर शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी चुनावी सभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि झूठ बोले कौआ काटे काले कौआ से डरियो…मैं कांग्रेस के लिए काला कौआ हूं। इस बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सिंधिया कुछ भी कहें, हमें फर्क नहीं पड़ता है। हमारी सरकार में उन्होंने क्या फायदा उठाया है, जनता इस बात की गवाह है। वहीं आज कमलनाथ के इस बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी चुप्पी साध ली है। वह मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना एयरपोर्ट रवाना हो गए।

 

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया 4 दिन के ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर हैं। इस दौरान वे कई प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर रहे हैं और उनके लिए वोट अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को सिंधिया चंदेरी के कदवाया में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे हुए थे।

 

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने खुद को कांग्रेस के लिए काला कौआ बताया। उन्होंने इस दौरान झूठ बोले कौआ काटे वाला गाना भी गाया और जनता से भी गवाया। सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि इन्होंने किसान माफी योजना और ऋण माफी योजना के 26 लाख फर्जी सर्टिफिकेट बंटवाए, मेरे हाथ से भी बंटवाए।

 

 


By - sagar tv news
05-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.