रहली - कमलनाथ के बाजु में कांग्रेस के नेताओं में जमकर हुई तू-तू मैं-मैं

 

मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहली में कमलनाथ के सामने ही कांग्रेस के दो नेताओं में बहस हो गई बात यहां तक पहुंची की कमलनाथ को खुद हस्तक्षेप कर मामला शांत करना पड़ा. दरअसल मंच पर संबोधन संबोधन को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जीवन पटेल और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार के बीच जमकर बहस और तू-तू मैं-मैं हो गई. इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ग्रामीण अध्यक्ष हाथ उठाते भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद अब यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस भले ही गुटबाजी खत्म होने की बात कह रही है लेकिन पार्टी के अंदर अभी भी अंतर्कलह है.

कमलनाथ सागर जिले की रहली विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल के समर्थन में सभा करने के लिए पहुंचे थे कमलनाथ के मंच पर पहुंचने के बाद जब कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल जनता को संबोधित कर रही थी कमलनाथ मंच पर बैठे थे. इसी दौरान उनके बाजू में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जीवन पटेल और सागर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार बहसबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. फिर कमलनाथ ने वहीं खड़े होकर मामले को शांत कराया

 

रहली विधानसभा से पिछले आठ बार से भाजपा का कब्जा है यहां से लगातार आठ बार गोपाल भार्गव विधायक चुने गए हैं वह नौवीं बार मैदान में है उनके सामने कांग्रेस ने ज्योति पटेल को मैदान में उतारा है


By - sagar tv news
13-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.