छात्राओं के साथ फिजिक्स टीचर ने किया डांस,गुलाबी शरारा…पर देखिये

 

सोशल मीडिया के जरिए आजकल पूरी दुनिया एक-दूसरे से जुड़ी हुई है. आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहता है. जिसे देख आप हंसते भी हैं, दुख भी मनाते हैं और गुस्सा भी जाहिर करते हैं. कभी अपनी ही शादी में कोई दुल्हन नागिन डांस करने लगती है तो कभी चलती ट्रेन में कोई अपना डांस परफॉर्मेंस देने लगता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक स्कूल की फिजिक्स टीचर अपने स्टूडेंट्स के साथ मिल कर ग्रुप डांस करती नजर आ रही हैं. टीचर का डांस और एक्सप्रेशन्स देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

 

दरअसल, काजल आसुदानी (Kajal Asudani) नाम की यूजर ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में खूबसूरत सी साड़ी में टीचर ‘गुलाबी शरारा’ गाने पर बेहतरीन स्टेप्स करती दिखती हैं. उनके साथ स्कूल यूनिफार्म में चार लड़कियां टीचर के कदम से कदम और ताल से ताल मिलाती नजर आती हैं. डांस के साथ ही टीचर की स्माइल और उनके एक्सप्रेशन्स भी सोशल मीडिया पर लोगों को अपना कायल बना रहे हैं.

 

इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी किए हैं. वीडियो पर महज तीन दिनों में करीब एक लाख लाइक्स आ चुके हैं. लोग टीचर और स्टूडेंट के इस डांस ग्रुप की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मुझे अभी एडमिशन चाहिए इस स्कूल में. दूसरे ने लिखा यह इस गाने पर सबसे अच्छा डांस है, अद्भुत. तीसरे ने लिखा, कमाल का डांस किया. वहीं कुछ लोगों ने स्कूल में इस तरह के डांस की आलोचना भी की. एक यूजर ने लिखा, स्कूल पढ़ाई के लिए है, इस डांस के लिए नहीं.

 
 
 

By - sagar tv news
12-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.