भीमकुंड में समाए युवक का पांच दिन बाद भी क्यों नहीं लग पा रहा सुराग?

 

छतरपुर जिले के बक्सवाहा स्थित भीमकुंड में नहाने गए वकील का पांच दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। वकील दोस्तों और परिवार के साथ दर्शन करने और कुंड में स्नान करने आया था। पांच दिन पहले नहाते समय वह गहराई में चला गया। स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम की लापरवाही से शव को तलाशने का काम दूसरे दिन शुरू हो सका। इतने में शव गहराई में चला गया। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पहले तो रस्सी और कांटों से तलाश की। इसमें शव उुपर भी आ गया था

लेकिन उसे पकड़ने के लिए जरूरी उपकरण टीम के पास नहीं थे। इस कारण उुपर आया शव फिर से कुंड की गहराई में समा गया। लापरवाही का यह आलम रहा कि जिला स्तरीय खाली आॅक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंच गई। इसके घंटों बाद भरा आॅक्सीजन सिलेंडर आ सका। फिर जब गोताखोर जब नीचे गए और आॅक्सीजन खत्म हो गई तब फिर रेस्क्यू रोकना पड़ा।

इस तरह से लापरवाही के चलते आज भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम खाली हाथ है। प्रशासन ने गायब वकील के परिजनों के दर्द को अगर गंभीरता से लिया होता तो अब तक शव मिल चुका होता और उसका अंतिम संस्कार भी हो चुका होता। परिजन पिछले पांच दिन से शव मिलने की उम्मीद में घटना स्थल पर डटे हुए हैं। दूसरी तरफ अधिकारी 90 फीट से नीेचे रेस्क्यू न हो पाने की बात कह रहे हैं।

गोताखोर प्यारेलाल और विशाल गुर्जर ने बताया कि हम लोग लगभग 90 फ़ीट पानी के अन्दर जाकर शव की तलाश कर चुके हैं। अंदर दो कुंड हैं। इसके साथ ही बहाव भी तेज है ऐसे में तलाशी में दिक्कत आ रही है। बहाव वहां जाने वालों को अपनी तरफ खींचता है। अब न केवल परिजनों बल्कि जिले भर के लोग रेस्क्यू पर नजर जमाए हुए कि टीम कब शव को पानी से बाहर ला पाती है।


By - sagartvnews
07-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.