कांग्रेस को झटका, कमलनाथ ने कहा भाजपा को जनादेश पर विश्वास नहीं

 

 

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस के एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर हमला करते हुए लोगों से अपील की है कि आगे आकर लोकतंत्र को बचाएं।
कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा- जनादेश का, अपने वोट का सम्मान बचाये रखें, आगे आकर प्रदेश को और कलंकित होने से बचायें। प्रदेश पर निरंतर उपचुनाव का बोझ डालते जा रहे हैं। प्रदेश को ये कहाँ ले जाएँगे? मैं प्रदेश की जनता से एक बार फिर अपील करता हूं कि वो आगे आकर लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करे, भाजपा की इस घृणित राजनीति को करारा जवाब देते हुए इसका अंत करे।
आगे कहा कि भाजपा को पता है 10 नवंबर को क्या परिणाम आने वाले हैं, अपनी संभावित करारी हार का अंदेशा उन्हे हो चला है। उनकी सत्ता की हवस, तड़प व बौखलाहट साफ़ दिखायी दे रही है। भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं,भाजपा को जनादेश में विश्वास नहीं, भाजपा को नैतिकता में विश्वास नहीं।

 
 

By - Anuj Goutam
25-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.