प्रधानमंत्री मोदी भाषण रोककर क्यों बहाने लगे आँसू । वीडियो में देखिए दर्द

 

दुनिया में आदमी की सबसे बड़ी कमजोरी गरीबी होती है। इसमें वह जीवन की बुनियादी जरूरतों को दूर से देखकर अपनी बेबसी पर आंसू बहाता है। मन मसोसकर ऐसे परिवार अपने आंसूओं को अकेले में पोंछ लेते हैं लेकिन वह दर्द जमाने को दिख नहीं पाता। कई सख्श ऐसे भी होते हैं जो इन आंसूओं को अपनी ताकत बना लेते हैं।

 

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं गुदड़ी के लालों में से एक हैं। गरीबी में बीते उनके अभावों के बचपन की करूण झलक महाराष्ट्र के सोलापुर में मंच से दिखाई दी। वे प्रधानमंत्री आवास योजना की देश की सबसे बड़ी सोसायटी का उदृघाटन करने गए थे। यहां गरीबों को पीएम आवास के मकान सौंपते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए।

 

 

खुशी के आंसूओं से उनका गला रुंध गया। जुबान थम गई और आंखें भीग गईं। उनका यह वीडियो देशभर में वायरल हो रहा है। इसमें वे मंच पर कहते हैं मैं जाकर देखकर आया हूं। काश मुझे भी बचपन में ऐसे ही घर में रहने का मौका मिला होता। इतना कहते ही उनकी भावुकता उनकी जुबान जकड़ लेती है।

 

 

 

19 सेकेंड तक वे बोलने की स्थिति में नहीं आ पाते। पानी पीते हैं फिर रोते हुए बोलना शुरू करते हैं। ये चीजें देखता हूं तो मन को इतना संतोष होता है कि हजारों परिवारों के सपने जब साकार होते हैं तो उनके आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी होती है। इतना कहने के दौरान भी उनका गला कई बार रुंध गया। ऐसा लग रहा था कि बचपन में पक्के मकान का उनका सपना आज साकार हो गया हो।


By - sagar tv news
19-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.