खेत पर खेल रही थी पांच साल की मासूम। पड़ोसी युवक की हरकत से पहुंची अस्पताल।

 

मध्य प्रदेश के छतरपुर में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक द्वारा गलत काम करने का मामला सामने आया है। घटना गौरिहार थाना क्षेत्र की है। बच्ची अपने खेत पर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ौसी खेत मालिक के 24 वर्षीय बेटे ने घटना को अंजाम दिया। मासूम का सरकारी अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा है।

 

 

 

पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। पंद्रह दिन के भीतर छतरपुर में इस तरह की दूसरी घटना सामने आई है। इसके पहले सात साल की एक मासूम के साथ ही यूपी से आए युवक ने ऐसी ही हरकत की थी। बच्ची को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। पंद्रह दिन के भीतर ही दूसरी शर्मनाक घटना सामने आ गई। एसपी अमित सांघी ने बताया कि पांच साल की बच्ची से घटना हुई है। उसका मेडिकल कराया है। आरोपी युवक को पकड़ लिया है।


By - sagartvnews
26-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.