महाराष्ट्र में लेडी सिंघम बनकर कानून व्यवस्था संभालतीं हैं विनिता साहू। सागर से है खास कनेक्शन

 

2010 बैच की आईपीएस विनीता साहू महाराष्ट्र पुलिस में एडिशनल कमिश्नर (ACP)के पद पर पदोन्नत हुईं हैं। उनकी अगली पोस्टिंग मुंबई महाराष्ट्र में है। पूर्व में वह एडिशनल एसपी ठाणे, एसपी नांदेड़, एसपी सिंधुदुर्ग, एसपी भंडारा, डीसीपी नागपुर एवं पुणे रह चुकी हैं।

 

 

आपको बता दें कि वर्तमान में दौंड पुणे में पदस्थ आईपीएस विनीता साहू सागर मध्य प्रदेश से है। विनीता साहू सागर के मशहूर उद्योगपति स्व. जयराम साहू एवं स्नेहलता साहू की पुत्री हैं और धर्मवीर साहू की बहन हैं।

 

 

उनकी बड़ी बहन नमिता साहू मध्य प्रदेश पुलिस में एवं छोटी बहन खुशबू साहू सुप्रीम कोर्ट में AOR हैं। तीनों बहनें सागर का मान बढ़ा रही हैं। विनिता साहू के एसीपी बनने से उनके जानने वालों में खुशी की लहर है।


By - sagartvnews
02-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.