अस्पताल में सांप को देखकर चौंके लोग। जानिए कोबरा को कैद करने वजह

 

पन्ना जिले में एक युवती को डसना सांप को महंगा पड़ गया है। युवती जहां जिला अस्पताल में भर्ती है वहीं नागराज आफत से घिर गए हैं। युवती के पिता ने नागराज को प्लास्टिक के जार में बंद कर लिया है। इतना ही नहीं नाराज पिता सर्पराज को लेकर अस्पताल भी पहुंच गया।

 

 

जहां मरीजों और अस्पताल कर्मियों की सांसें थम गईं। मामला पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खेजड़ा मंदिर के पास का है। यहां पर घर में सोते समय 18 साल की युवती को सांप ने काट लिया। युवती ने जैसे ही शोर मचाया तब तक सांप भाग गया।

 

 

बाकी परिजन युवती को लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए। यहां युवती के पिता पप्पू खान काटने वाले सांप की तलाश में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को काबू कर पारदर्शी प्लास्टिक के जार में बंद कर पीछे से अस्पताल पहुंच गए। कोबरा सांप देख हड़कंप मच गया। सिक्यूरिटी समेत स्टॉफ ने उन्हें रोक लिया।

 

 

इस पर उन्होंने बताया कि वे बेटी को दिखाने के लिए सांप पकड़कर लाए हैं। उसे बताना है कि घबराए नहीं सांप को पकड़ लिया है। फिलहाल बेटी का इलाज अंदर चल रहा है। इलाज करने वाले डॉक्टर विवेक पत्रा ने बताया कि पिता कोबरा सांप को लाया था।

 

 

इसी के चलते एंटी स्नेक वीनम के इंजेक्शन देकर इलाज किया जा रहा है। पप्पू खान ने बताया कि वे सांप को छोड़ देंगे। वह तो केवल यह बताने लाए थे कि इस सांप ने ही काटा है। पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।


By - sagartvnews
04-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.