मरीजों का इलाज छोड़ OT में नर्स की मस्ती, बोली सब मर जाएंगे मुझ पर

 


OT में नर्स ने बनाई रील
सास-ससुराल के बताए राज

मरीजों का इलाज छोड़ OT में नर्स की मस्ती, बोली सब मर जाएंगे मुझ पर

इलाज न मिलने के लिए बदनाम सरकारी अस्पतालों में अब कर्मचारियों पर फिल्मों की तरह खुद को दिखाने का शौक चढ़ने लगा है। भिंड के ट्रामा सेंटर में ड्यूटी के दौरान एक नर्स द्वारा रील बनाने का ऐसा ही मामला सामने आया है। OT की ड्रेस पहने वह कह रही है कि एक दिन सब मर जाएंगे... मुझ पर। दूसरी रील में नर्स अपने गले में स्टेथोस्कोप लटकाकर उसे मंगलसूत्र बता रही है। वहीं OT को ससुराल कहा। इसके अलावा सीनियर स्टाफ के दो सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये मेरी सास है। इसके अलावा अन्य वीडियाे भी बनाए है। ये वीडियो जिला अस्पताल की ओटी में ड्यूटी के दौरान बनाए गए हैं। इसके अलावा फीमेल नर्स ने एक अन्य रील भी अपलोड की है। जिसमें एक रील में उसने बताया कि कितना मस्त शब्द है छुट्‌टी। जिसने भी छुट्‌टी शब्द का आविष्कार किया है उसे जमकर आशीर्वाद देना चाहिए। इसके साथ ही रील में आंखें गढ़ाकर देखने को आंखों की जांच बता रही है। इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद लोगों द्वारा ट्रोल किया जा रहा है। शहरवासी जिला अस्पताल की नर्स के वीडियो देखकर कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि जिला अस्पताल का स्टाफ ड्यूटी कम मस्ती ज्यादा करता है। वहीं जिला अस्पताल के स्टाफ के सदस्यों का कहना है कि ये ड्यूटी के दौरान हेल्दी माहौल बनाने का है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। वहीं सिविल सर्जन डॉ अनिल गाेयल का कहना है कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। मैं इस पूरे मामले की जांच करवा रहा हूं। आरएमओ को जांच सौंप दी है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी भले ही खुद को रील मामले से अनजान बता रहे हों लेकिन इस घटनाक्रम से OT जैसे स्थान में पर ड्यूटी निभाने की हकीकत सामने आ गई है।


By - sagar tv news
04-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.