भीड़ में शामिल युवक कर रहे थे माहौल खराब। टीआई ने लगाई दहाड़

 

दमोह में कोतवाली थाने में बवाल होने का मामला सामने आया है। इसमें भीड़ ने विधि विरूद्ध नारे लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश की। माइक से सिर कलम करने की धमकी दी जाने लगी। यह सब देख टीआई आनंद सिंह ठाकुर का माथा ठनक गया। वह अकेले ही नारेबाजी कर रहे भीड़ के बीच घुस गए। कानून और खाकी का मखौल उड़ते देख उन्होंने भीड़ को ललकारते हुए हद में रहने की हिदायत दी।

 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे टीआई अकेले ही भीड़ में सिंघम बनकर स्थिति संभाल रहे हैं। उनकी दहाड़ सुनकर नारेबाजी कर रहे लोगों की हवा निकल गई। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल चालीस लोगों के खिलाफ सौहार्द बिगाड़ने का प्रकरण दर्ज किया है। रात में शहर में तनाव बढ़ते देख आसपास के थानों का बल बुलाकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और जमा हो रही भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस की सख्ती से फिलहाल शहर में शांति है।

 

 

जानकारी के मुताबिक जेल मस्जिद के बाहर एक टेलर की दुकान पर कपड़े सिलने की बात पर विवाद हो रहा था। कुछ लोगों ने दुकानदार से मारपीट कर दी। मस्जिद के हाफिज बीच—बचाव करने गए तो उनके साथ भी बदसलूकी हो गई। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोग थाने पहुंच गए। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

 

 

पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया और टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गईं। इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ युवाओं ने उल्टे—सीधे नारे लगाना शुरू कर दिए। हाफिज सहित अन्य लोगों ने नारे लगा रहे लोगों को रोकने की कोशिश की लेकिन उन पर असर नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ने पर टीआई आनंद ठाकुर को मैदान में कूदना पड़ा था।

 

 

थाना परिसर में धक्का—मुक्की होने लगी थी। इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा का कहना है कि मारपीट की जो घटना हुई उस पर और थाने में जो भी हुआ इन दोनों ही मामलों में विधिवत कार्रवाई की जा रही है।


By - sagartvnews
05-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.