रावण का किरदार निभाया,मंच से उतरते ही फिर कॉस्ट्यूम चेंज करते वक्त सीने में उठा द-र्द

 

रावण का किरदार निभाया,मंच से उतरते ही फिर कॉस्ट्यूम चेंज करते वक्त सीने में उठा द-र्द

रावण का किरदार निभाया
मंच से उतरते ही फिर...

टीकमगढ़ में रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार की मौत हो गई। इवेंट खत्म होने के बाद कपड़े बदलते के दौरान उसके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद साथी उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना शनिवार रात की है। जिसकी जानकारी आयोजन समिति ने एक दिन बाद दी। बताया गया कि रामलीला खत्म होने के अगले दिन रविवार को भंडारा था। ऐसे में कलाकार की मौत की खबर से माहौल बिगड़ सकता था, इसीलिए उनका इलाज जारी रखने की बात कह दी गई।

मामला दिगौड़ा थाना क्षेत्र के चैनपुरा बछोड़ा गांव का है। गांव के मड़िया बाबा मंदिर में 2 से 10 फरवरी तक महायज्ञ, भागवत कथा, संत सम्मेलन और रामलीला का आयोजन किया गया था। 10 फरवरी की रात करीब 2 बजे रामलीला के अंतिम दिन रावण वध का मंचन हुआ।

रात करीब दो बजे रावण का किरदार निभाने वाले भोले राजा ड्रेसिंग रूम में चले गए। कपड़े उतारने के दौरान भोले को सीने में दर्द होने लगा। वे नीचे बैठ गए। दर्द बढ़ता गया तो उन्होंने साथी कलाकारों को आवाज लगाई। वे निजी वाहन से भोले को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

खिसनी गांव के रहने वाले भोले राजा रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे थे।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

ग्राम पंचायत रतनगुवां के रोजगार सहायक सुरेंद्र सिंह गौर ने बताया, भोले राजा मेरे बहनोई थे। वे खिसनी गांव के रहने वाले थे। 11 फरवरी को हम लोगों ने उनका अंतिम संस्कार किया।

गौर ने बताया, अस्पताल ले जाते वक्त बर्माताल और बावरी गांव के बीच वे बेहोश हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में भर्ती होने की बात कही

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया, 10 फरवरी को धार्मिक अनुष्ठान का समापन था। 11 को भंडारा रखा गया था। माहौल खराब न हो इसलिए भोले राजा की मौत की जानकारी नहीं दी गई। हमने कहा कि झांसी में उनका इलाज चल रहा है। रविवार रात भंडारा हो जाने के बाद लोगों को भोले की मौत होने की जानकारी दी गई।

डॉ. दीपक ओझा ने कहा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही भोले राजा की मौत हो चुकी थी। साथ आए लोगों ने बताया था कि उनके सीने में तकलीफ हो रही थी। सारे लक्षण हार्ट अटैक के ही थे।


By - sagar tv news
13-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.