BJP पार्षद सभापति की आसंदी के सामने बैठे धरने पर,महापौर और कांग्रेस पार्षद हंगामे में मुस्कुराते रहे

 

 

ग्वालियर नगर निगम की अभियाचित बैठक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है ग्वालियर नगर निगम के अपर आयुक्त की कार्यप्रणाली से नाराज विपक्षी पार्षदों द्वारा आज निगम परिषद की बैठक में जमकर हंगामा किया और बाद में परिषद की बैठक का बहिष्कार भी कर दिया जिसके बाद बैठक की कार्रवाई तीन बार स्थगित की गई लेकिन बावजूद इसके विपक्षी पार्षद कर आयुक्त को हटाने पर अड़ गए जिसके बाद नगर निगम परिषद की बैठक को कल तक के लिए स्थगित कर गया।

 

ग्वालियर की नगर निगम परिषद में आज अनोखा नजारा देखने को मिला जब परिषद की बैठक के शुरू होते ही विपक्ष में बैठे भाजपा के पार्षदों ने अपनी पार्टी के सभापति के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया और मांगों को लेकर बवाल खड़ा कर दिया और सभापति की आसंदी के सामने धरने पर बैठ गए,जबकि महापौर शोभा सिकरवार और कांग्रेस पार्षद पूरे हंगामे के दौरान मुस्कुराते रहे,पूर्व में वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद रेखा त्रिपाठी द्वारा शिकायत की गई की उनके बाद से उन्हें बिना बताए कर्मचारियों को हटा दिया जाता है जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है और जब उन्होंने इस संबंध में अपर आयुक्त विजय राज से च

 

र्चा की तो उन्होंने महिला पार्षद से कहा कि उनके काम करने का यही तरीका है पार्षद गिरिराज कंसाना के साथ भी अपरायुक्त द्वारा यही व्यवहार किया गया और जब मामले की शिकायत सदन में की गई तो भी निगम अधिकारी अपनी बात पर अड़े रहे जिस पर नेता प्रतिपक्ष हरपाल मांझी के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों द्वारा परिषद की बैठक का बहिष्कार कर दिया गया और बैठक छोड़कर बाहर आ गए. तो वही नगर निगम सभापति मनोज तोमर का कहना है कि पार्षदों को हिदायत दी जा रही थी कि उचित तरीके से अपनी शिकायत सदन में रखें और निंदा प्रस्ताव पेश करें लेकिन पार्षदों द्वारा सदन की कोई बात नहीं सुनी गई और सदन की बैठक का बहिष्कार किया है इसलिए कल तक के लिए सदन की कार्रवाई को स्थगित किया गया है।

 

 

By - sagar tv news
14-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.