पीसीसी में लटका ताला, क्या कमलनाथ के झटके से उबर पाएगी कांग्रेस?

 

कांग्रेस को कमलनाथ ने जो झटका दिया है वह किसी ने सपने में नहीं सोचा होगा। पार्टी के बड़े-बड़े नेता कमलनाथ के कांग्रेस को न छोड़ने के दावे करते रहे और उधर भाजपा ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। अब नरेंद्र मोदी और भाजपा से सत्ता वापस लेने का सपना देख रही कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में ही ताला लटक गया है।

 

लोकसभा चुनाव के पहले ही यहां की चहलकदमी सन्नाटे में बदल गई है। एक दिन पहले तक पीसीसी के बाहर लग्जरी गाड़ियों और नेताओं की भीड़ लगी रहती थी। लेकिन अचानक से पूरा इलाका वीरान सा हो गया। इस खामोशी से यह तय है कि कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने से जो झटका लगा है उससे लंबे समय तक कांग्रेस का इससे उबरना मुश्किल लगने लगा है। एक दिन पहले तक पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह,

 

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी जैसे नेता पूरी दम से कमलनाथ के कांग्रेस में रहने के दावे कह रहे थे। लेकिन कमलनाथ ने सबका मुंह बंद कर दिया। अब कोई कुछ बोलने की स्थिति में ही नहीं रहा। लिहाजा कांग्रेस कार्यालय में ताला लगाना ही नेताओं ने फिलहाल समस्या का निदान मान लिया है। अब देखना यह है कि 40 साल से पार्टी के संकटमोचक रहे कमलनाथ की कमी को कांग्रेस कैसे पूरा कर पाएगी


By - sagar tv news
18-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.