कमलनाथ के गढ़ में सीएम की सेंध, नपा के सभी पार्षदों ने ली भाजपा की सदस्यता

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव का इन दिनों भाजपा का कुनबा बढ़ाने का अभियान चल रहा है। अब उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ के क्षेत्र में कांग्रेस को झटका दिया है। पांढुर्ना नगर पालिका के सारे पार्षदों और सभापतियों ने सीएम मोहन यादव के सामने भाजपा ज्वाइन की है। इसके अलावा उन्होंने बिना किसी बड़े नेता का नाम लिए कहा कि सबको भाजपा में ही आना है कोई आज आया है कोई कल आएगा।   उनका इशारा पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ की तरफ था। पिछले कई दोनों से पिता—पुत्र के भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। हालांकि फिलहाल अटकलों पर विराम लग गया है।

 

कमलनाथ के करीबी नेताओं ने उनके कांग्रेस न छोड़ने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। यह सब हम देश और प्रदेश के विकास के लिए कर रहे हैं। उन्होंने रोड—शो किया और 104 करोड़ रुपए के शिलान्यास भी किए। उन्होंने कांग्रेस की पुरानी सरकारों की कमियां गिनाकर छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव जिताने का लोगों को संकल्प दिलाया। दरअसल मप्र में 29 लोकसभा सीटों में से केवल छिंदवाड़ा सीट ही कांग्रेस के हाथ में है। भाजपा इस बार यह सीट भी छीनने की जुगत में है। इसलिए पार्टी के बड़े—बड़े नेता यहां के चक्कर काट रहे हैं। अब देखना यह है कि भाजपा अपने मंसूबों में पूरी होती है या कांग्रेस अपनी सीट बचाने में सफल होती है।


By - sagar tv news
22-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.