MP में कांग्रेस को फिर लगा धीरे से जोर का झटका,सैकड़ों नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

 

MP में कांग्रेस को फिर लगा धीरे से जोर का झटका,सैकड़ों नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

MP में कांग्रेस के सैकड़ों
नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले से जारी दलबदल का खेल लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच भी चल रहा है। कांग्रेस के नेता अपनी पुरानी को छोड़कर सत्ताधारी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में एमपी कांग्रेस को एकबार फिर बड़ा सियासी झटका लगा है। इसबार पन्ना जिले के कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

इसी कड़ी में पन्ना जिले कांग्रेस के कद्दावर नेता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सरपंच संघ ने जिला अध्यक्ष बृज मोहन यादव ने जनपद सदस्यों और सरपंचों सहित करीब 500 लोगों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है। जिले के गजना धरमपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में सभी ने बीजेपी की सदस्यता ली है। विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी को बीजेपी का अंगवस्त्र डालकर पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस दौरान पन्ना विधायक ने कहा कि सभी ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली है।


By - sagar tv news
23-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.