नगर पालिका ने अवैध होर्डिंग्स हटाना शुरू किए तो विरोध में आए विज्ञापन कारोबारी, जानिए वजह

 

होर्डिंग्स हटाने का विरोध
नपा अमले ने की कार्रवाई

नगर पालिका ने अवैध होर्डिंग्स हटाना शुरू किए तो विरोध में आए विज्ञापन कारोबारी, जानिए वजह

दमोह जिले में अवैध होर्डिंग्स हटाने के दौरान जमकर बवाल हुआ। नगर पालिका का अमला जैसे ही होर्डिंग हटाने पहुंचा तो होर्डिंग लगाने वाले विरोध करने पर उतारू हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने हो​र्डिंग हटाना शुरू कर दिए। दरअसल इस संबंध में एक साल पहले हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए थे। पालिका ने इस आदेश को लेकर बीते साल कुछ स्थानों से अवैध होर्डिंग्स निकाले भी थे लेकिन इन जगहों पर फिर से होर्डिंग्स लगा दिए गए। याचिकाकर्ता अनुराग हजारी ने इसे लेकर फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और इसे कोर्ट की अवमानना बताया। इस पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट सख्त हुआ और फिर आदेश जारी करते हुए होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के पालन में नगर पालिका के अमले ने कार्रवाई शुरू की तो सालों से होर्डिंग्स और विज्ञापन का कारोबार कर रहे लोग अमले के सामने आ गए। इन कारोबारियो का आरोप है कि वो लगातार इन होर्डिंग्स की परमीशन के लिए नगर पालिका में आवेदन कर रहे हैं लेकिन पालिका इनका रिन्यूवल नहीं कर रही है। ये कार्रवाई गलत है। इस दौरान दोनों पक्षो में काफी देर तक जमकर कहासुनी हुई। आखिरकार नगर पालिका के अमले ने होर्डिंग्स को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी। सीएमओ सुषमा धाकड़ का कहना है कि ये कार्रवाई जारी रहेगी।


By - sagar tv news
24-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.