महिला कार्यकर्ता के अपमान की हदें की पार, पार्टी नेताओं पर अपशब्दों की बौछार, Audio ने किया शर्मसार

भाजयुमो अध्यक्ष को पद से हटाया
पूर्व सीएम को कहे थे अपशब्द

महिला कार्यकर्ता के अपमान की हदें की पार, पार्टी नेताओं पर अपशब्दों की बौछार, Audio ने किया शर्मसार

दमोह भाजयुमो अध्यक्ष का महिला कार्यकर्ता को मोबाइल पर गालियां देकर अपमान करने का आॅडियो वायरल हुआ है। इसमें अध्यक्ष ने अश्लील और गंदी गालियों की हद पार कर दी है। इतना ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री राहुलसिंह और दमोह भाजपा नेता सिद्धार्थ मलैया को काफी अपशब्द कहे हैं। महिला कार्यकर्ता शालीन तरीके से अपनी बात कह रही है जबकि भाजयुमो अध्यक्ष गालियों की बौछार कर रहा है। अध्यक्ष की सड़क छाप भाषा की शिकायत प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा तक पहुंच गई है। उन्होंने संज्ञान लेते भाजयुमो अध्यक्ष भरत यादव को तत्काल पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं। जिलाध्यक्ष एडव्होकेट प्रीतम लोधी ने पत्र जारी कर भरत यादव को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। अभद्र भाषा को सुनकर कोई भरोसा नहीं कर सकता कि महिला के सम्मान का दावा करने वाली भाजपा में महत्वपूर्ण पद पर बैठा कोई आदमी महिलाओं का इतना घोर अपमान भी कर सकता है। पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए यूज की गई भाषा भी शर्मसार करने वाली है। पार्टी ने आॅडियो वायरल होते ही अध्यक्ष को पद से तो हटा दिया है लेकिन शुचिता और अनुशासन का दावा करने वाली भाजपा के पदाधिकारी चयन पर सवाल खड़े हो गए हैं। पार्टी ने पद से हटाए गए अध्यक्ष की करतूत को भाजपा की छवि धूमिल करने वाला तो मान लिया है लेकिन पार्टी नेता कैमरे पर कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं बचे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी से जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।


By - sagar tv news
24-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.