गोविंद सिंह राजपूत और पारुल साहू की ताकत एक जैसी है || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले की सुरखी विधानसभा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच हो रहे मुकाबले पर सबकी नजर है। यहाँ गोविन्द सिंह राजपूत और पारुल साहू दोनों ही अपनी पूरी ताकत झौंक रहे हैं। बात ताकत की हो रही है। इसलिए आपको बता देते हैं। की यहाँ दोनों की ताकत में एक समानता है। जी हाँ समानता, दरअसल दोनों की ताकत उनका परिवार है - आज आपको दोनों की इसी ताकत से रूबरू करवाते हैं। शुरुआत गोविन्द सिंह के भाइयों से करते है - बड़े भाई गुलाब सिंह, मंझले भाई हीरा सिंह - दोनों ही गोविन्द सिंह राजपूत की सबसे बड़ी ताकत है। लम्बे वक़्त से विधानसभा क्षेत्र और राजनीति में दोनों बड़े भाई उनकी ढाल है। जबकि बात पारुल साहू की करें तो उनकी सबसे बड़ी तागत उनके पिता और भाई हैं। पिता पूर्व विधायक और उद्योगपति संतोष साहू और भाई सतीश साहू। अच्छे बुरे वक़्त में पारुल की ढाल और मार्गदशक ये दोनों ही रहे है। दोनों पारुल को राजनैतिक, पारिवारिक या कोई भी बात हो हमेशा साथ खड़े होते हैं।इनके अलावा जहाँ गोविन्द सिंह राजपूत की पत्नी सविता राजपूत और बेटे आकाश और आदित्य उनके लिए जमीन आसमान एक कर देते हैं। ऐसे ही पारुल के पति नीरज केशरवानी और उनके देवर गोल्डी भी पारुल साहू के हर कदम हर मोड़ पर साथ देते हैं। इनके अलावा गोविन्द सिंह राजपूत और पारुल साहू के परिवार और मित्र भी उनके साथ एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। दोनों ही प्रत्याशियों की मेहनत में कोई कमी नजर नहीं आती लेकिन जीत तो अंत में किसी एक को ही मिलेगी।


By - Shiva Purohit (Sagar,MP)
28-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.