शराब के नशे में चूर सिपाही का शराबी मित्र का कनेक्शन, पुलिस ने क्यों बैठाई जांच ?

 

दमोह में नाले के पास हाथ ठेले पर एक शराबी और सिपाही के नशे में चूर होकर सोने का वीडियो सामने आया है। दोनों गले में हाथ डालकर सो रहे हैं। वीडियो जबलपुर नाके के पास अस्थाई टपरे का है। जहां वर्दी में पुलिसकर्मी की हरकत को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिसकर्मी की पहचान नहीं हो सकी है।

 

 

वर्दी को देखकर उसके प्रधान आरक्षक होने का अनुमान है। लेकिन खाकी वर्दी की साख दांव पर लगने से मामला सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस के आला अधिकारियों तक वीडियो पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी की पहचान के लिए जांच शुरू की गई है।

 

 

इस पूरे मामले में सीएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि पता किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कौन है। इस बात की जानकारी ली जाएगी कि उसने यह दृश्य किस परिस्थिति में निर्मित किया है और यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


By - sagartvnews
28-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.