शादी के पहले ही माशूका की मांग का उजाड़ा सिंदूर, एकतरफा प्यार में पागल आशिक पहुंचा सलाखों के पीछे

 

छतरपुर​ जिले में एकतरफा प्रेम में पागल सिरफिरे आशिक द्वारा अपनी प्रेमिका के मंगेतर का मर्डर करने का मामला सामने आया है। आरोपी प्रेमी ने मंगेतर की जानकारी जुटाकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और गोली मारकर उसकी जान ले ली। दो दिन बाद ही मंगेतर दूल्हा बनकर लड़की के यहां बारात लेकर आने वाला था। लेकिन सिरफिरे आशिक ने पूरी प्लानिंग के साथ दो परिवारों की खुशियां उजाड़ कर रख दीं।

 

 

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल 29 फरवरी की सुबह विदुवंन पुरवा गांव में इंद्रपाल अहिरवार की बॉडी खेत में मिली थी। उस पर कट्टे से गोली चलाई गई थी। जुझारनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो पता चला कि इंद्रपाल की शादी दो दिन बाद कटहरा गांव की युवती से होने वाली थी।

 

 

इसमें जानकारी सामने आई कि जिस युवती से इंद्रपाल की शादी होने वाली थी उससे मनियां गांव का एक युवक एकतरफा प्यार करता था। उसे पकड़कर पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। आरोपी इंद्रपाल की मंगेतर से एकतरफा प्यार करता था। परिवार ने करीब डेढ़ साल पहले ही रिश्ता तय कर दिया था।

 

 

 

2 मार्च को इंद्रपाल और युवती की शादी होने वाली थी। इस पर सिरफिरे युवक ने इंद्रपाल को रास्ते से हटाने की तैयार की। उसने पहले इंद्रपाल से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद उसी के गांव पहुंचकर उसे अकेले में खेत पर मिलने बुलाया। जैसे ही इंद्रपाल उससे मिलने पहुंचा तो उसने कट्टे से फायर कर दिया। जान लेने के बाद आरोपी भाग गया।

 

 

घरवालों को भी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर एकाएक किसी ने उनके बेटे का मर्डर क्यों कर डाला उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने पर एसपी अमित सांघी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपए का इनाम दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे ​न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उसकी सनक ने न केवल इंद्रपाल और युवती के परिवार की खुशियां छीन लीं बल्कि खुद अपने पैरों पर भी कुल्हाड़ी पटक ली।


By - sagartvnews
02-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.